गुण्डरदेही: गुंडरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद ने अर्जुंदा शहीद दुर्वासा निषाद महाविद्यालय में रात्रि कालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया
गुंडरदेही विधानसभा के लोकप्रिय विधायक कुंवर सिंह निषाद नगर अर्जुंदा शहिद दुर्वासा निषाद महाविद्यालय मैदान में KK स्पोर्टस अर्जुंदा एवं समस्त नगरवासी द्वारा आयोजित (APL) रात्रि कालीन सात दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में शामिल होकर फीता काट कर क्रिकेट प्रतियोगिता का इस दौरान माननीय विधायक ने कहा कि यह आयोजन हमारे अर्जुंदा के लिए गर्व की बात है। प्रतियोगिता में युवा खिलाड़ियों का उत्साह खेल भावना और प्रतिभा देखकर अत्यंत प्रसन्नता हो रहा है खेल न केवल स्वस्थ समाज का आधार है बल्कि युवाओं में अनुशासन, एकता और नेतृत्व क्षमता भी विकसित करता है।