सबलगढ़: शक्कर मिल फिर शुरू करने की मांगः कम्युनिस्ट पार्टी ने सबलगढ में कृषि विभाग कार्यालय पर प्रदर्शन किया, सौंपा ज्ञापनषष
सबलगढ़ में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने शुक्रवार को एक ग्रामीण जत्था शुरू किया। इस दौरान सबलगढ व कैलारस में बने कृषि विभाग के दफ्तर पर प्रदर्शन करके मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया। इस ज्ञापन में शक्कर कारखाने को नई तकनीक और मशीनों के साथ सहकारिता के क्षेत्र में तुरंत शुरू करने की बड़ी मांग उठाई गई है।