बनमनखी: ड्रायनेज धार में डूबने से 60 वर्षीय वृद्ध की हुई मौत, भैंस चराने गया था घर से
बनमनखी प्रखंड अंतर्गत नगर पंचायत जानकीनगर के वार्ड संख्या 12 निवासी कृत नारायण यादव की ड्रायनेज धार में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, कृत नारायण यादव शुक्रवार को करीब चार बजे शाम भैंस चराने के लिए जानकीनगर थाना से पश्चिम स्थित क्षेत्र में गए थे। देर शाम तक जब वह घर वापस नहीं लौटे और उनकी भैंस अक