अनूपपुर: स्टेशन चौक में कांग्रेस का एक दिवसीय उपवास, लोकतंत्र बचाने का लिया संकल्प
कांग्रेस पार्टी की राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त किए जाने के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला मुख्यालय स्थित स्टेशन चौक में एक दिवसीय उपवास कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गुड्डू चौहान ने किया। उपवास कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।