गोमिया: तुलबुल और ढेंढे क्षेत्र में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध आरा मिलों से 5 ट्रैक्टर लकड़ी जब्त, 5 गिरफ्तार
Gumia, Bokaro | Jun 13, 2026 झारखंड के बोकारो जिले में वन विभाग ने अवैध लकड़ी तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए शनिवार को गोमिया प्रखंड के तुलबुल और ढेंढे क्षेत्र में छापेमारी की। बिना अनुमति संचालित आरा मिलों से 5 ट्रैक्टर अवैध लकड़ी, आरा मशीनें और उपकरण जब्त किए गए।समय लगभग साढ़े पाँच बजे बताया गया कि लुगु बुरु पहाड़ के जंगलों से पेड़ काटकर लकड़ी यहां लाई जाती थी।