धारचूला में कैलाश मानसरोवर यात्रा के 49 यात्रियों को हिमालय बचाओ अभियान के तहत प्लास्टिक मुक्त रहने और स्वच्छता बनाए रखने की शपथ दिलाई गई। साथ ही उच्च हिमालय क्षेत्र के लिए पौधे भी वितरित किए गए। कुमाऊं मंडल विकास निगम और स्थानीय अधिकारी भी मौजूद रहे।