बदायूं: बदायूं के उझानी में कृषि अनुसंधान केंद्र के पास ट्रक ने सवारी भरे ई-रिक्शा को मारी टक्कर, 4 लोग घायल
Budaun, Budaun | Jun 15, 2026 बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के कृषि अनुसंधान केंद्र के पास सोमवार चार बजे के आसपास तेज रफ्तार ट्रक ने सवारी भरे ई - रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ई - रिक्शा में सवार उझानी कस्बे के मौहल्ला गद्दी टोला के रहने वाले 30 वर्षीय शोएब,51 वर्षीय खुशनुमा,7 वर्षीय शाकिब पुत्र इमामुददीन व गौतमपुरी मौहल्ले के रहने 50 वर्षीय प्रेमचंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए।