घोड़ाडोंगरी: बढ़ती महंगाई के विरोध में महिला कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, बैलगाड़ी पर सवार होकर केंद्र सरकार के खिलाफ किया विरोध।
शुक्रवार दोपहर 12 बजे सारणी में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई के विरोध में अनोखे अंदाज में प्रदर्शन करते हुए बैलगाड़ी पर सवार होकर केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शन का उद्देश्य पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, खाद्य जैसी सामग्री महंगी हो रही है