बेगुं: बेगू उपखंड क्षेत्र के पारसोली उप तहसील के डेकड़ी खेड़ा में एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
बेगू उपखंड क्षेत्र की पारसोली तहसील के डेकड़ी खेड़ा में एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें राजपुरा की टीम विजेता रही। एकदिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता में क्षेत्र की 8 टीमों ने भाग लिया। जिसमें प्रथम आने वाली राजपुरा की टीम को 11 हजार रूपये इनाम एवं द्वितीय आने वाली डेकड़ी खेड़ा की टीम को 5 हजार रूपये इनाम एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।