हनुमना विकासखंड के ग्राम पंचायत भवन पिपराही में एवं खटखरी में दिव्यांग बच्चों को जिला मेडिकल बोर्ड के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा परीक्षण कर दिव्यांगता प्रमाण पत्र प्रदान करने हेतु दिव्यांगता चिन्हांकन शिविर का आयोजन किया जायेगा। ग्राम पंचायत भवन पिपराही में 31 अक्टूबर को तथा पंचायत भवन खटखरी में 3 नवम्बर को दिव्यांगता चिन्हांकन शिविर आयोजित होगा।