डीग: ब्रज परिक्रमार्थीयों की सेवा में पहल, डीग में स्वर्गीय शिवचरण लाल दुबे की स्मृति में वाटर कूलर का हुआ लोकार्पण
पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा में देशभर से हजारों श्रद्धालु प्रतिदिन पैदल यात्रा कर रहे हैं। भीषण गर्मी के बीच परिक्रमार्थियों को शीतल एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से समाजसेवी प्रदीप दुबे (बंटू) द्वारा पुराने टेलीफोन एक्सचेंज के समीप अपने स्वर्गीय पिता एवं पूर्व सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) शिवचरण लाल दुबे की स्मृति में