टूंडला: भ्रष्टाचार के विरोध में भारतीय किसान यूनियन भानू के पदाधिकारियों ने टूंडला तहसील में शुरू किया धरना प्रदर्शन
टूंडला तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में भारतीय किसान यूनियन भानू के पदाधिकारियों ने तहसील परिसर में ही धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। पदाधिकारियों का कहना है कि जब तक भ्रष्टाचार समाप्त नहीं होगा, उनका धरना प्रदर्शन तहसील में ही जारी रहेगा। भ्रष्टाचार करने वालों के खिलाफ उन्होंने कार्रवाई की भी मांग की है।