टूंडला: ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र रामनगर द्वारा एलएस रिसोर्ट में मनाया गया महाशिवरात्रि का पर्व, नगर में निकाली गई यात्रा
टूंडला के एलएस रिसोर्ट में ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र रामनगर के द्वारा महाशिवरात्रि महोत्सव का आयोजन किया गया। इससे पूर्व नगर में यात्रा निकाली गई जिसमें भगवान शिव के दर्शन कराए गए। यह यात्रा एटा रोड से प्रारंभ होकर एलएस रिसोर्ट पर जाकर समाप्त हुई। इस कार्यक्रम में काफी संख्या में क्षेत्र वासियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।