महासमुंद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो बांग्लादेशी चोरों और एक अंतर्राष्ट्रीय मानव तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार कि रात 8:58 को महासमुंद पुलिस ने इसका खुलासा किया है और बताया कि यह गिरोह लंबे समय से चोरी और मानव तस्करी में संलिप्त थे । पुलिस ने 9 अलग-अलग चोरी के मामलों का खुलासा किया है।