भोगनीपुर: सीएचसी पुखरायां में एचपीवी वैक्सीनेशन का शुभारंभ, पहले दिन दो बालिकाओं का किया गया टीकाकरण
पुखरायां कस्बे के सीएचसी में बुधवार को एचपीवी वैक्सीनेशन का शुभारंभ किया गया। पहले दिन दो बालिकाओं का टीकाकरण किया गया। अमरौद्या के प्रभारी चिकित्साधिकारी अरुणेंद्र सिंह ने बुधवार दोपहर करीब 3 बजे बताया कि 14 से 15 वर्ष की बालिकाओं का टीकाकरण किया जाएगा। एएनएम कामिनी यादव, सीएचओ अमिता सचान मौजूद रही।