गुरारू: गुरारू में संपेरा समुदाय की महिला का आकस्मिक निधन, मुखिया ने दी सहायता राशि
Guraru, Gaya | Jul 10, 2026 प्रखंड के ग्राम पंचायत कनौसी अंतर्गत ग्राम केरकी में शुक्रवार सुबह रोहित सँपेरा की पत्नी सरिता देवी का आकस्मिक निधन हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पंचायत के मुखिया राजीव रंजन पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। मुखिया ने परिजनों से मिलकर ढाढस बंधाया और गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने इस दुख की घड़ी में परिवार को हर संभव मदद का भरोसा भी दिलाया।