जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय द्वारा शनिवार शाम 7:00 बजे जानकारी देते हुए बताया गया कि जिला परिवहन अधिकारी भगवान गहलोत के निर्देशन में परिवहन विभाग बालोतरा का प्रवर्तन दल सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और यातायात नियमों के उल्लंघन पर लगाम लगाने के लिए लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में, परिवहन निरीक्षक पुष्पेंद्र शर्मा के नेतृत्व में एक विशेष अभियान चलाया।