सदर: प्रयागराज: रात की बारिश से सुबह मिली राहत, दिन चढ़ते ही चिलचिलाती धूप, तापमान 6 डिग्री बढ़ा
Sadar, Allahabad | May 6, 2026
मौसम ने एक बार फिर अचानक करवट ली है। मंगलवार देर रात हुई बूंदाबांदी और तेज़ आंधी के बाद बुधवार सुबह मौसम कुछ समय के लिए ठंडा और सुहावना बना रहा। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ ही तेज़ धूप निकल आई, जिससे तापमान में फिर से बढ़ोतरी दर्ज की गई और लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा।मौसम विभाग के अनुसार, इस बदलाव के कारण तापमान में करीब 6 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हुई