प्रयागराज: करेली के अंधीपुर में ठेकेदार की नवनिर्मित मकान में चाकू गोदकर हत्या, मामले की जांच में जुटी पुलिस
करेली थाना क्षेत्र के अंधीपुर में ठेकेदार सलाउद्दीन को चाकू से गोदकर मौत के घाट उतारा गया। उसके सिर को वजनी पत्थर से कुचला गया है। हत्या के बाद कातिलों ने शव को एक नवनिर्मित मकान में फेंकने के बाद मकान में बाहर से ताला लगा दिया।शुक्रवार को करीब शाम 4:00 पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गयाहै।पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।