पिछोर: पिछोर विधायक लोधी बोले- मुख्यमंत्री पर आरोप गलत,कांग्रेस पहले दिग्विजय सिंह, केपी सिंह और वाड्रा की संपत्ति बताए
पिछोर विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर लगे जमीन घोटाले के आरोपों को तथ्यों के साथ खारिज कर दिया।आज शुक्रवार सुबह लगभग 11:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में दस्तावेज दिखाते हुए उन्होंने कहा,"मुख्यमंत्री ने शपथ पत्र में जो संपत्ति बताई,आज भी वही है। रहीस परिवार से आने वाले नेता पर कीचड़ उछालना कांग्रेस की पुरानी आदत है।,