शाहबाद: सीताबाड़ी में वनभूमि पर बोई गेहूं व सरसों की फसल को वन विभाग की टीम ने किया नष्ट, हटाया गया अतिक्रमण
Shahbad, Baran | Jan 24, 2025 वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए वन भूमि पर बोई गई गेहूं और सरसों की फसल को ट्रैक्टर फिरवाकर नष्ट करवा दिया।जानकारी शुक्रवार सुबह 11 बजे मिली। क्षेत्रीय वन अधिकारी दीपक चौधरी ने बताया कि नाका केलवाड़ा के वनखण्ड सीताबाड़ी मौजा छिछरोनी, कालाआम में लगभग 35 बीघा वनभूमि को तार फेंसिंग करके अतिक्रमण कर लिया गया था। यहां पर फसल बो रखी थी।