रुन्नी सैदपुर: महिला हितैषी ग्राम पंचायत थीम पर पंचायत विकास शिविर का शुभारंभ,महिलाओं के सशक्तिकरण पर दिया जोर
सीतामढ़ी जिले के रुन्नीसैदपुर प्रखंड में 'महिला हितैषी ग्राम पंचायत' थीम पर पंचायत विकास शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि महिला हिताची ग्राम पंचायत की अवधारणा का उद्देश्य महिलाओं को सामाजिक आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।