मध्यप्रदेश के बड़वाह नगर की सरस्वती कॉलोनी में सात दिवसीय चल रही श्रीमद् भागवत कथा का समापन शनिवार शाम चार बजे सुदामा चरित्र व राजा परीक्षित मोक्ष के प्रसंग के साथ हुआ। कथा के अंतिम दिवस कथावाचक पंडित दीपक शर्मा ने भगवान श्रीकृष्ण और उनके परम मित्र सुदामा की अमर मित्रता का मार्मिक वर्णन सुनाया।