आगामी गुरुपूर्णिमा, चेहल्लुम एवं बारावफात को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी अरुण कुमार सिंह ने लिया सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा
चित्रकूट। आगामी गुरुपूर्णिमा, चेहल्लुम एवं बारावफात पर्वों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से चित्रकूट पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद के संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों एवं पुलिस बल के साथ प्रमुख मार्गों, बाजारों, धार्मिक स्थलों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान लोगों से संवाद स्थापित कर आपसी भाईचारे, शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई।
एसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि त्योहारों के दौरान जनपद में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है तथा किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या सूचना की जानकारी तत्काल पुलिस को दें और प्रशासन का सहयोग करें।
चित्रकूट पुलिस ने स्पष्ट किया कि सभी पर्वों को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क एवं प्रतिबद्ध है।
रिपोर्ट: दिनेश सिंह कुशवाहा
संवाददाता, DAILY 24 भारत
मो.: 9565557126