मेरठ: लोहिया नगर पुलिस और स्वाट टीम ने दूसरे राज्यों से टावर पार्ट्स चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश किया, एक गिरफ्तार
Meerut, Meerut | Mar 29, 2026 मेरठ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मोबाइल टावरों के पार्ट्स चोरी करने वाले एक सक्रिय गैंग का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 15 करोड़ रुपये कीमत के टावर उपकरण बरामद किए हैं, जबकि गैंग के अन्य सदस्य अभी फरार हैं।