उदाकिशुनगंज: उदाकिशुनगंज के नयानगर में T20 क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू, पहले मैच में सोनवर्षा ने सहरसा को हराया
उदाकिशुनगंज प्रखंड के नयानगर में शुक्रवार से शुभारंभ हुए क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन का कार्य सेवा निवृत एडीएम जितेंद्र कुमार सिंह ने किया। पहले मैच में सोनबरसा की टीम ने सहरसा की टीम को हराकर सेमी फाइनल में प्रवेश किया। मैन ऑफ द मैच का खिताब अभिजीत को उसके शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मिला। आयोजन को लेकर स्थानीय लोगों में खुशी देखी जा रही है।