रामपुर: शुक्रवार को रामपुर बार एसोसिएशन ने हड़ताल कर कोयला टोल प्लाजा व थाना भोट प्रभारी के विरोध में किया प्रदर्शन
Rampur, Rampur | May 30, 2025 शुक्रवार को दोपहर 2 बजे मिली जानकारी के अनुसार बार एसोसिएशन द्वारा वकीलों की हड़ताल की गई और ज़ोरदार प्रदर्शन किया। दरअसल दो दिन पहले एडवोकेट मनिंदर सिंह ढिल्लो अपने आवास से कोर्ट आ रहे थे इसी दौरान किसी बात को लेकर कोयला टोल प्लाजा पर विवाद हो गया। आरोप है कि अधिवक्ता के साथ मारपीट भी की गई। आरोप है कि घटना की शिकायत जब थाने में की गई तो एफआईआर नही दर्ज की गई