पिपरिया: पिपरिया प्रखंड के सभी पंचायतों में 28 जून को पंचायत विकास दिवस कार्यक्रम का होगा आयोजन
प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को सभी पंचायत के पंचायत भवन में पंचायत विकास दिवस कार्यक्रम का आयोजन होना है. शनिवार अपराह्न 5 बजे पिपरिया BDO ऋतुरंजन कुमार ने बताया कि इसके तहत 28 जून 2026 रविवार को पिपरिया प्रखंड के सभी पंचायत भवन में पूर्वाह्न 10 बजे से पंचायत विकास दिवस कार्यक्रम होगा. पंचायत के मुखिया की अध्यक्षता में इसका आयोजन होना है.