बरेली: नवाबगंज थाना क्षेत्र के युवक की बारादरी थाना क्षेत्र से बाइक चोरी, बारादरी में मुकदमा दर्ज
नवाबगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले युवक सचिन कुमार पुत्र तेजपाल ने बारादरी थाना पुलिस को तहरीर देते हुए बताया वह अपनी रिश्तेदारी सतीपुर चौराहा पर आया हुआ था तभी किसी अज्ञात चोर ने उसकी बाइक चोरी कर ली जिसका सीसीटीवी वीडियो पीड़ित के पास मौजूद है। आपको बता दें पीड़ित ने पूरे मामले की शिकायत बारादरी थाना पुलिस की है।