बरेली: सावन की तैयारियों को लेकर एसएसपी ने गूगल मीट के माध्यम से बैठक ली
आगामी सावन मास को लेकर कानून व्यवस्था की समीक्षा के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने गूगल मीट के जरिए अधिकारियों की बैठक की। इसमें कांवड़ यात्रा, जुलूसों और संवेदनशील क्षेत्रों की सुरक्षा, ट्रैफिक नियंत्रण, रूट मैपिंग व पुलिस तैनाती समेत जरूरी बिंदुओं पर चर्चा की गई एसएसपी ने सतर्कता बरतने और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए प्रभावी तैयारी के निर्देश दिए।