बाढ़ थाना क्षेत्र के ढकवाहा चक गांव में मंगलवार को सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों ओर से जमकर ईंट-पत्थर और गोली भी चली। घटना में एक पक्ष से पप्पू राम और सुनील राम गंभीर रूप से घायल हुए। पप्पू राम ने हाथ में गोली लगने की बात कही। दूसरे पक्ष के भी कुछ लोग जख्मी हैं। कुंदन कुमार और उनके पुत्र पर मारपीट का आरोप लगा है।