पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया में जिला मत्स्य कार्यालय परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया
Purnea East, Purnia | Jun 5, 2026
पूर्णिया में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय संसाधन एवं प्रशिक्षण केन्द्र थाना चौक के जिला मत्स्य कार्यालय परिसर में आयोजित किया गया।जिला मत्स्य पदाधिकारी-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी विकास कुमार सिंह के द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में जिले के करीब 40 मत्स्य कृषक तथा प्रखंड स्तरीय मत्स्यजीवी सहयोग समितियों के सदस्य शामिल थे।