बक्सर: बक्सर जिले में तीन दिन में 119 वाहनों से ₹3,21,700 का जुर्माना वसूला गया
Buxar, Buxar | Feb 4, 2026 बक्सर में परिवहन विभाग ने राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के बाद एक फरवरी से वाहन जांच अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत तीन दिन में 119 वाहनों से 3 लाख 21 हजार 700 रुपये का जुर्माना वसूला गया है। एमवीआई संदीप ने बताया कि डीएम के निर्देश पर जिले में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से किया।