बयाना: झरने में डूबने से युवक की मौत, वह दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने आया था
गढ़ीबाजना इलाके में एक युवक की झरने में डूबने से मौत हो गई। युवक अपने दोस्तों के साथ झरने पर पिकनिक मनाने आया था। झरने में नहाते समय अचानक युवक का पैर फिसल गया और, वह डूब गया। घटना की सूचना तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और करीब 30 मिनट के बाद शव बाहर निकाला जा सका।