पन्ना: शादी की खुशियां मातम में बदली, सड़क हादसे में एक की मौत, एक गंभीर घायल
Panna, Panna | May 12, 2026 पन्ना जिले के गुन्नौर-पवई मार्ग पर आज एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। ग्राम मड़ैयन निवासी तीन दोस्त गुन्नौर से शादी की खरीदारी कर लौट रहे थे, तभी बाइक अनियंत्रित हो गई। हादसे में 36 वर्षीय हरिचरण लुनिया की जान चली गई, जबकि आशाराम लुनिया गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।