गुजरात के जूनागढ़ थाना पुलिस की टीम शुक्रवार को शराब तस्करी से जुड़े एक मामले की जांच के सिलसिले में चूरू पहुंची। जूनागढ़ थाना के सब इंस्पेक्टर एस.के. डामोर ने शाम 8 बजे करीब बताया कि जूनागढ़ थाना में अप्रैल 2025 में दर्ज हुए मामले में अमेज़ॉन के माध्यम से शराब के पैकेट चूरू से गुजरात भेजा जाना सामने आया था। गुजरात में शराब बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध है।