गभाना: नगलिया बिजना में खेतों पर गए किसान की चकरोड धंसने से दबकर हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम
पिसावा क्षेत्र के गांव नगलिया बिजना के किसान रन्नो उर्फ रनवीर सिंह सोमवार की रात में बाइक से खेतों पर पानी लगाने के लिए गए थे। तभी रास्ते में अचानक चकरोड धंस गयाऔर मिट्टी की ढाय में दब गए। देर रात्रि में जब अन्य किसान खेतों पर पहुँचे तब घटना की जानकारी हुई। सूचना पाकर परिजन व थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई।