सदर: इंदिरा भवन में फायर सेफ्टी फेल: एक्सटिंग्विशर गायब, मूर्ति रखी, हनुमान जी के भरोसे सुरक्षा
Sadar, Allahabad | Jun 24, 2026
एक तरफ जहां अग्निकांड से देश दहल उठा है, पहले दिल्ली अग्निकांड फिर लखनऊ, इसके बाद भी शहर प्रयागराज की सरकारी बिल्डिंग इंदिरा भवन में फायर सेफ्टी बजरंगबली जी के भरोसे है क्योंकि बिल्डिंग में आग बुझाने के उपकरण नहीं उसकी जगह बजरंगबली की मूर्ति रखी हुई है।देशभर में लगातार बढ़ रही आग की घटनाओं ने फायर सेफ्टी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।