हनुमानगढ़: टाउन थाना क्षेत्र के चक 15 एमडी में खेत में पानी लगाते समय अधेड़ व्यक्ति की तबीयत बिगड़ी, चिकित्सकों ने किया मृत घोषित
टाउन थाना क्षेत्र के चक 15 एमडी में खेत में पानी लगाते समय एक अधेड़ व्यक्ति की तबीयत बिगड़ने से उसकी मौत हो गई। खेत में बेसुध हालत में मिलने पर उसे जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में टाउन थाना पुलिस ने मर्ग दर्ज की है।