कटनी नगर: सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान हुई मौत,द्वारा बाईपास में खड़े ट्रक से टकराया था पिकप वाहन
कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बस स्टैंड चौकी क्षेत्र के द्वारा बाईपास पर शनिवार दोपहर 2:00 बजे एक पिकप वाहन खड़े ट्रक से जा टकराया था इस घटना में पिकअप चालक सुनील साहू निवासी पिपरा गंभीर रूप से घायल हुआ था जिसकी इलाज के दौरान शनिवार रात 7:30 मिनट पर मौत हो गई। मृतक का पीएम आज रविवार सुबह 10 बजे किया गया। और शव परिजनों को सौप दिया गया।