जशपुर: जनजातीय गरिमा उत्सव से जगमपुर के 417 गांव जगमगाएंगे, स्वास्थ्य शिविर और जनसुनवाई से मिलेगा योजनाओं का लाभ
जशपुर जिले में “जन भागीदारी – सबसे दूर, सबसे पहले” अभियान के तहत 18 से 25 मई तक 417 धरती आबा और पीएम जनमन ग्रामों में जनजातीय गरिमा उत्सव आयोजित किया जाएगा। कलेक्टर रोहित व्यास ने सभी अधिकारियों को अभियान का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। जशपुर जनसंपर्क अधिकारी से मंगलवार की दोपहर दो बजे मिली जानकारी के अनुसार अभियान के तहत 19 से 24 मई