कलेर: परासी थाना में लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित निष्पादन के दिए गए निर्देश
Kaler, Arwal | Jul 4, 2026 अंचल पुलिस निरीक्षक, अरवल ने शनिवार को परासी थाना में लंबित कांडों की समीक्षा बैठक की। इस दौरान थाना क्षेत्र में दर्ज विभिन्न लंबित मामलों की प्रगति का विस्तृत जायजा लिया गया। समीक्षा के दौरान उपस्थित अनुसंधानकर्ताओं को प्रत्येक कांड का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।