शामली: दिल्ली—देहरादून कॉरिडोर पर लिसाढ़ के पास भिडंत के बाद 2 कारें हुईं क्षतिग्रस्त, हाईवे पर बिखरा मलबा
Shamli, Shamli | Apr 23, 2026 गुरूवार की सुबह 10 बजे मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली—देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर पर शामली जिले के गांव लिसाढ़ के नजदीक सड़क हादसे के बाद दिल्ली की तरफ से आने वाली लेन पर चल रही 2 कारें क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर जमा हुए लोगों ने घायलों को कारों से निकाला। हादसे का शिकार एक कार अनियंत्रित होकर शामली क्रासिंग के डिवाइडर पर भी जा चढ़ी।