कैराना: हरियाणा में सड़क हादसे में घायल कैराना निवासी कार मिस्त्री की उपचार के दौरान हुई मौत
कैराना के मोहल्ला आलखुर्द निवासी अलमदीन उर्फ धोला की नगर के पब्लिक इंटर कॉलेज के निकट कार मिस्त्री की दुकान है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को वह अपने साथी कायस्थवाड़ा निवासी स्पेयर पार्ट्स कारोबारी शहजाद के साथ बाइक से पानीपत गया था। जहां से दोपहर के समय वापस लौटते समय हरियाणा में ही निम्बरी के निकट पीछे से आ रही एक कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।