मैनपुरी: कोतवाली क्षेत्र में बाइक सवार पिता-पुत्र को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, पिता की मौत, पुत्र घायल, पुलिस ने शव पीएम को भेजा
कोतवाली थाना क्षेत्र के व्योती खुर्द निवासी रामकिशन अपने बेटे अवनीश के साथ बाइक से अपनी बेटी के लिए लड़के को देखकर घर वापस आ रहे थे। तभी नगला भंत के पास अज्ञात वाहन ने उनको टक्कर मार दी। जिससे पिता रामकिशन की मौत हो गई वहीं बेटा घायल हो गया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर मैनपुरी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।