मीनापुर: गंगटी गांव में शनिवार की देर रात छापेमारी में 375 एमएल वाला 60 बोतल शराब व एक आटो एक बाइक को जब्त किया गया हैं।
मीनापुर थाना क्षेत्र के गंगटी गांव से 375 एमएल वाला 60 बोतल विदेशी शराब के जब्त किया गया । बताया जा रहा है कि होली को लेकर विशेष छापेमारी के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार के देर रात गंगटी गांव में एएलटीएफ प्रभारी सुरुज कुमार देवा के नेतृत्व में छापेमारी की गई जिसमे 375एमएल के 60 बोतल विदेशी शराब व सीएनजी टेंपू व एक बाइक को जब्त किया गया ।