दुद्धी तहसील सभागार में शनिवार की सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन उपजिलाधिकारी निखिल यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इस दौरान भूमि विवाद सहित विभिन्न समस्याओं से संबंधित कुल 21 जनशिकायती पत्र आये। जिनमें से एक मामले का मौके पर ही निस्तारण किया गया।