राजगढ़: ब्यावरा में प्रदेश स्तरीय इंडो एशियन मार्शल आर्ट चैंपियन कार्यक्रम का समापन हुआ
ब्यावरा शहर के अंजना गार्डन में 12 वीं प्रदेश स्तरीय इंडो एशियन मार्शल आर्ट चैंपियन प्रतियोगिता रविवार को शाम 4:00 बजे करीब समापन हुआ। इस दौरान कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष चंद्र सिंह सोंधिया पूर्व विधायक पुरुषोत्तम दांगी, पूर्व विधायक रामचंद्र दांगी सहित बड़ी संख्या में अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस दौरान खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया गया।