कांडी: मुहर्रम जुलूस से लौट रहा युवक बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल में इलाज जारी
Kandi, Garhwa | Jun 27, 2026 गढ़वा जिले के कांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत पतीला गांव में एक सड़क दुर्घटना में 22 वर्षीय एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार, पतीला गांव का रहने वाला इमामुल हक—जो कि सलीम अंसारी का पुत्र है—शुक्रवार को मुहर्रम के जुलूस में शामिल होने गया था। वहां से जब वह मोटरसाइकिल से वापस अपने घर लौट रहा था, तभी पतीला गांव के पास ही यह घटना हुई।