लक्ष्मणगढ़: लक्ष्मणगढ़ के उपखंड अधिकारी ने जिला अस्पताल, रोडवेज बस स्टैंड और रैन बसेरों का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ कस्बे में बुधवार को उपखंड अधिकारी ने जिला अस्पताल रोडवेज बस स्टैंड और और रैन बसेरों का निरीक्षण किया।बुधवार शाम 4:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान स्टाफ के कम होने पर उन्होंने उच्च अधिकारियों से बात की इसके साथ ही रैन बसेरों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।